पहले बेटे को पीटा, फिर पिता का सिर फोड़कर काट दी अंगुली

रुद्रपुर। एक युवक ने पहले बेटे को पीटा और फिर उसे बचाने आए पिता का सरिया से सिर फोड़ दिया। हमलावर यहीं नहीं रुका, उसने चाकू से उनकी एक अंगुली काट दी। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर हमलावर पर केस दर्ल किया है। मूलरूप से चंदौसी और हाल वार्ड नंबर 24 रंपुरा निवासी कमलेश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह कल्लू डिश वाले के मकान में किराये पर रह रही है। 23 सितंबर की रात पड़ोस में किराये पर रहने वाला अमित उनके बेटे यश को गालियां दे रहा थ। जब उसने आरोपी अमित को गाली देने पर टोका तो वह उनके बेटे को पीटने लगा। इस पर वह और उनके पति दीपक बेटे को बचाने के लिए गए तो आरोपी ने सरिया से उनके पति के सिर पर वार कर दिया। इससे वे लहूलुहान हो गए।आरोपी ने चाकू से उनके पति पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में पति के दोनों हाथों की अंगुलियों में गहरे जख्म हो गए। उनके बायें हाथ की सबसे छोटी उंगली कटकर अलग हो गई। उनकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी राजपाल तथा राजेश ने बीचबचाव कर पति को अमित के चंगुल से बचाया। उनके पति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था। पुलिस ने आरोपी अमित पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद