सोना बेचने की आड़ में ठगी करने वाले मां-बेटा सहित तीन दबोचे

Spread the love

रुद्रपुर,  सोना बेचने की आड़ में ठगी करने वाले मां-बेटा सहित तीन को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।    थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि जोशी कॉलोनी निवासी सनी शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया था कि 21 सितंबर को सोना बेचने के नाम पर उसके साथ 50 हजार की ठगी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एसओजी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तफ्तीश शुरू कर दी है। जब टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो दो व्यक्ति एवं एक महिला की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके बाद टीम ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार शाम को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कन्हैया माली निवासी ग्राम मोहकम पुर टीपीनगर मेरठ, संजय राय निवासी ग्राम लालगंज आदर्श नगर ब्लॉक रायबरेली और संजय की मां मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से तीन से चार किलो नकली सोने की माला, एक मोबाइल, साढ़े तीन हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दुकान या फिर स्थानीय लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और मजबूरी का हवाला देकर नकली सोना बेच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज