Spread the love

किच्छा विधानसभा क्षेत्र में स्लाटर हाउस चलाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री हाजी इदरीश कुरैशी को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन पर गोकशी के मामले में संलिप्तता का आरोप है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तक से निष्कासित कर दिया है।
आपको बताते चलें कि हाजी इदरीश कुरैशी पूर्व में भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। विवादित बयान देने के साथ ही उनके दबंगई की कई वीडियो भी वायरल हुई है। निजी सुरक्षा गार्डों के साथ उनकी दबंगई का फोटो भी खासा सुर्खियों में रहा।
हाजी इदरीश पर पूर्व में भी आरोप लगते रहे हैं। तमाम लोग कई बार उनके खिलाफ पुलभट्टा और किच्छा थाने में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। उन पर कई मामले भी दर्ज हैं। हाजी इदरीश किच्छा में स्लॉटर हाउस चलाते हैं और उन पर कई एक नेताओं की कृपा हमेशा बनी रहती थी।
पार्टी ने अब उनको लेकर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। यानी अब उनका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।
आपको बताते चलें कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी गाय को माता मानकर गौशाला बनवाने का काम कर रही है और गायों के संरक्षण की दिशा में कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हाजी इदरीश पर आरोप है कि उन्होंने गोकशी में अपने भाई हाजी इस्लाम कुरेशी की मदद की और जानकारी होने के बाद भी गोकशी होने दी।इस निष्कासन की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोहली, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना को भी दे दी गई है। जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का कहना है कि आपराधिक छवि वाले किसी व्यक्ति की पार्टी में कोई जगह नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा गाय को अपनी माता मानती है, ऐसे में गोकशी में उनकी संलिप्तता के चलते यह फैसला लिया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप