बदायूं फोरलेन के लिए 1527 करोड़ का बजट मंजूर

Spread the love

बरेली-बदायूं रोड की किस्मत लगातार और चमकती जा रही है। पहले गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ने की वजह से इस रोड का महत्व बढ़ा और अब मथुरा की कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रोजेक्ट के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने बरेली से बदायूं तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए 1527 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है।

मथुरा से बरेली तक करीब 216 किमी लंबे हाईवे को चार चरण में फोरलेन किया जाना है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस, दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज बाईपास, तीसरे चरण में कासगंज बाईपास से बदायूं बाईपास और चौथे चरण में बदायूं बाईपास से बरेली तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। पहले और दूसरे चरण का काम जारी है। तीसरे चरण का काम शुरू कराने के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। चौथे चरण में बदायूं बाईपास से बरेली में प्रस्तावित रिंग रोड तक करीब 38.5 किमी हाईवे को फाेरलेन बनाने के लिए बजट मंजूर होने का इंतजार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को इसे भी मंजूरी दे दी गई।

करीब 1527 करोड़ का बजट मंजूर होने के बाद माना जा रहा है कि एनएचएआई की ओर से जल्द ही फोरलेन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फोरलेन बनने से बरेली और बदायूं के बीच न सिर्फ सफर आसान हो जाएगा बल्कि समय की भी बचत होगी। मथुरा और बरेली के फोरलेन से जुड़ने पर दोनों जिलों की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश