विधायक के कार्यालय में घुसे चार संदिग्ध,  बचने के लिए युवक ने लगाई छलांग,घायल

Spread the love
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के पीएसए प्लाजा स्थित कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे चार संदिग्धों में से एक ने पुलिस से बचने के लिए पांचवी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गये।
 विधायक शिव अरोरा का कार्यालय कल्याणी व्यू में सरस्वती शिशु मंदिर के सामने पीएसए प्लाजा कॉम्प्लेक्स में स्थित है। शुक्रवार रात को कॉम्पलेक्स के गेट के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। करीब 11 बजे शराब पीकर आये चार युवक शिव अरोरा के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे। जब गार्ड ने रोका तो वह गार्ड से उलझ गये और मारपीट पर उतारू हो गये। इसी बीच गार्ड ने विधायक के पीए को फोन पर सूचना दी जिस पर विधायक के कुछ करीबी वहां पहुंच गये और पुलिस को मामले की सूचना दी। तब तब तीन युवक मौके से फरार हो गये जबकि एक कॉम्पलेक्स के अंदर था उसे भागने से रोकने के लिए कॉम्प्लेक्स का चैनल बंद कर दिया गया। सूचना पर पुलिस युवक को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची तो चैनल के भीतर बंद युवक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर चढ़ गया और पुलिस से बचने के लिए वहां से छलांग लगा दी जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आ गई। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया है। घायल युवक की पहचान जसन सिंह पुत्र संजीव कुमार निवासी ट्रांजिट के रूप में हुई है। फिलहाल युवक और उसके साथी विधायक के कार्यालय में क्यों घुसना चाह रहे थे इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में विधायक शिव अरोरा का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। इधर प्लाजा के गार्ड समरपाल पुत्र स्व. लालता प्रसाद ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप दी है। जिसमें उसने कहा है कि रात्रि करीब 11 बजे कॉम्प्लेक्स के आगे नशे की हालत में चार युवक घूम रहे थे। जो गेट पर आ गये। जब उन्हें रोका तो वह गाली गल।ैच व मारपीट करने लगे। सम्भवतया युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जिस पर उसने आवाज देकर आस पास के लोगों को बुला लिया। लोगों को आता देख तीन युवक मौके से भाग गये जबकि एक को पकड़ लिया। जब पुलिस को सूचना दी जा रही थी तो वह युवक तेजी से कॉम्प्लैक्स के ऊपर जा चढ़ा और कूद कर भाग गया। जिससे उसे चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी फरार युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश