बंदीगृहों में भी मनाया जाएगा करवा चौथ, पतियों की उपस्थिति में पत्नी खोलेंगी व्रत

लखनऊ,  राज्य महिला आयोग ने प्रदेश में संचालित बंदीगृहों में पारंपरिक ढंग से पतियों की उपस्थिति में करवाचौथ मनाने का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने जिलाधिकारियों व बंदीगृहों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

निर्देश में कहा गया है कि महिलाओं के अधिकारों के वंचन से निवारण के लिए 20 अक्टूबर को पड़ने वाले करवाचौथ के व्रत को उनके पतियों की उपस्थिति में मनाने की व्यवस्था की जाय। महिला बंदीगृहों की पात्र महिलाओं के पतियों को व बंदीगृह में निरुद्ध बंदियों की पत्नियों को कारागार में बुलाकर करवाचौथ का व्रत पारम्परिक रूप से मनाया जाय।

इस बीच आयोग की अधिकारियों ने बताया कि महिला आयोग की अध्यक्ष 21 अक्टूबर को आगरा में भ्रमण पर रहेंगी। वह आगरा स्थित नवीन सभागार सर्किट हाउस में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग के जरिये संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगी। साथ ही जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की पुलिस आयुक्त या उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष व संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिला जनसुनवाई भी करेंगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद