कानपुर से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी से जुड़े इस मामले में अब 27 को होगी सुनवाई…

Spread the love

कानपुर । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में हाजी इरफान सोलंकी व दो अन्य के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 482 के तहत राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीएमएम, कानपुर नगर और पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही के लिए कदम उठाने तथा विपक्षियों को पुनः नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मामले को 27 नवंबर 2024 के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया है। याचिका में राज्य सरकार ने अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (तृतीय) और एमपी/एमएलए कोर्ट, कानपुर नगर के आदेशों को चुनौती दी है। मालूम हो कि वर्ष 2017 में पुलिस स्टेशन कर्नलगंज, कानपुर नगर में आईपीसी व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की विभिन्न धाराओं के तहत उप निरीक्षक आनंद कुमार द्विवेदी ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चुनाव में लाभ प्राप्त करने की नीयत से तथा वोटरों को लुभाने के लिए समाजवादी पार्टी के बैनर पर विधायक हाजी इरफान सोलंकी व बंटी सेंगर (उपाध्यक्ष), रोहित वर्मा उर्फ मोंटी, अध्यक्ष, युवजन सभा, सीसामऊ विधानसभा का फोटो लगाकर यह प्रदर्शित किया कि संबंधित क्षेत्र में दो हैंडपंप विधायक और उनके साथियों द्वारा लगवाए गए हैं। इसके अलावा बैनरों पर मुद्रण तथा प्रकाशक का नाम भी अंकित नहीं किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी