लॉ कॉलेज पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, छात्र को मिलेगा मुआवजा

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नियमों के विरुद्ध विधि महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सफल होने के बाद एक छात्र का प्रवेश रद्द करने के मामले में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रभा देवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय अनंतपुर, हरपुर-बुद्धहाट, गोरखपुर (लॉ कॉलेज) का लापरवाही और जोखिम भरे ढंग से कार्य करना अत्यंत आश्चर्यजनक है।

कोर्ट ने पाया कि जब लॉ कॉलेज द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि अपीलकर्ता ने कोई धोखाधड़ी नहीं की थी और उसने प्रवेश के वक्त सभी प्रासंगिक दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, साथ ही लॉ कॉलेज की गलती के कारण उसे प्रवेश मिल गया था तो ऐसी स्थिति में अपीलकर्ता के शैक्षणिक भविष्य को खतरे में डालने के लिए क्षतिपूर्ति के रूप में 5 लाख रुपए मुआवजे के रूप में दिया जाना उचित है और अत्यधिक नहीं है।

रिट न्यायालय के आदेश को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने अजय कुमार पांडेय को द्वितीय वर्ष की परीक्षा में बैठने की अनुमति देने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किया। हालांकि लॉ कॉलेज के अधिवक्ता ने 5 लाख रुपए का मुआवजा देने में कॉलेज की असमर्थता बताई, लेकिन कोर्ट ने देखा कि रिट न्यायालय द्वारा 30 हजार रुपए के मुआवजे के आदेश को विश्वविद्यालय द्वारा चुनौती नहीं दी गई, इसलिए कोर्ट ने मामले में लॉ कॉलेज की गलती देखते हुए याची को 5 लाख का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

मामले के अनुसार अपीलकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत वर्ष 2019-20 के लिए एलएलबी पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर की परीक्षा की अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन हेतु हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने याची को विश्वविद्यालय जाकर उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन का आदेश दिया। इसके बाद याची को दूसरे वर्ष के लिए मौखिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली, जब याची ने फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो विश्वविद्यालय ने बताया कि याची सहित 54 छात्रों का प्रवेश अवैध था, जिसे रद्द कर दिया गया है।

याची ने इस आदेश को एक अंतर-न्यायालय अपील में चुनौती दी, जिसमें अपीलकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि विश्वविद्यालय की गलती के लिए छात्र को दंडित नहीं किया जा सकता है।अपीलकर्ता एक मेधावी छात्र है जो अपने पहले सेमेस्टर की परीक्षा में सफल रहा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद