रुद्रपुर। एनएच-74सर्विस लाइन पर गलत तरीके से खड़े ट्रकों के खिलाफ फ्रै डस कालोनी के वाशिदों का गुस्सा भड़क गया। आरोप था कि ट्रकों के खड़े होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना क रना पड़ रहा है। हंगामे की खबर मिलते ही सीपीयू कर्मी और स्थानीय विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीपीयू कार्मिकों से वार्ता कर जल्द ट्रकों को हटाने की बात कही। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। रविवार को गुस्साएं स्थानीय वांशिदों का कहना था कि राष्ट्रीय राज मार्ग एनएच-74 फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लाइन बनी हुई। फ्लाईओ वर के नीचे से ही फ्रैडस कॉलोनी के अलावा आसपास के दुकानदारों की आवाजाही है। आरोप था कि फ्लाईओवर के नीचे पिछले लंबे से गलत तरीके से ट्रकों की लंबी कतार लगी रहती है और ट्रक चालक ट्रकों को छोड़कर वहां से चले जाते है। जिससे आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी होती है। बताया कि फ्लाईओवर के नीचे कई धर्मकांटे भी जाम की वजह बन रहे है। आरोप था कि इस संबंध में कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई,लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस पर विधायक अरोरा ने एसडीएम प्रत्युष सिंह,यातायात प्रभारी पुलिस विक्रम सिंह से दूरभाष पर वार्ता की। जिसके बाद सीपीयू कार्मि कों को ट्रकों को हटाने की बात विधायक ने कही। इस मौके पर पार्षद रजनी रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीधर,शैलेंद्र रावत आ दि मौजूद रहे।




