टैक्स चोरी का बड़ा सिंडिकेट बना हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर

हल्द्वानी, । एक तरफ प्रदेश की धामी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा करती है। दूसरी तरफ कुछ ट्रांसपोर्ट कारोबारी टैक्स चोरी का सिंडिकेट चलाकर सरकार को रोजाना लाखों-करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस सिंडिकेट के खेल में जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जानकारी होने के बावजूद अधिकारी इस अवैध सिंडिकेट की ओर आंखें मूंदकर बैठे हैं। जिससे सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे की पोल खुल रही है।

हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर को कुमाऊं की आर्थिक मंडी कहा जाता है। यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन मैदानी और पर्वतीय इलाकों में माल की आपूर्ति करते हैं, लेकिन इन दिनों ट्रांसपोर्ट नगर टैक्स चोरी का बड़ा सिंडिकेट बन गया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 8 से 10 तराई के कारोबारी बिना बिल और टैक्स के दिल्ली और बरेली से बड़ी मात्रा में माल मंगवाते हैं। किराने से लेकर कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिक और गुटका (तंबाकू) आदि माल बिना बिल के बड़ी आसानी से यहां पहुंचाता है।जिसके बाद पहाड़ लाइन के कुछ ट्रांसपोर्ट कारोबारी इस टैक्स चोरी के माल को गंतव्य तक पहुंचाते हैं। बताया जाता है कि करीब 4 से 5 गुना अधिक भाड़ा लेकर बिना बिल और बिना टैक्स के माल का परिवहन इधर से उधर किया जाता है। जिससे सरकारी खजाने को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। यह स्थिति मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस के दावे के प्रति सवाल खड़े करती है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद