हर्ष फायरिंग से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

रुड़की । खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में एक मुस्लिम परिवार में शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग की, जिसके कारण एक गोली 9 वर्षीय रियान पुत्र वसीम को लग गई। गोली लगने के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया।

खानपुर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव पर गोली का निशान पाया गया है, और प्रारंभिक जांच में यह साफ प्रतीत हो रहा है कि बच्चे की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद