कल्याणी नदी के किनारे बनाया गया अस्थाई छठ घाट -समाज के लोगों ने उठाया कई बार स्थाई घाट का मुददा

रुद्रपुर  पिछले कई सालों से स्थाई छठ घाट को लेकर तरसता पूर्वाचल समाज
पूर्वाचल समाज का पावन एवं आस्था का प्रतीक छठ पर्व के लिए ए क स्थाई छठ घाट को लेकर पूर्वाचल समाज के लोग पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे है। बार-बार मुददा उठाने के बाद आखिरकार समाज के लोगों ने गंदगी से लबालब रहने वाली कल्याणी नदी के किनारे अस्थाई छठ घाट बनाकर अपनी आस्था को पूरा करने का प्रयास किया है। जिसको लेकर समाज के लोगों ने नाराजगी भी देखने को मिली है।

बताते चले कि मान्यता के अनुसार छठ पूजा हमेशा बहते हुए साफ नदी या पानी में की जाती है। जिसमें ब्रतधारी महिलाएं-पुरुष पानी में खड़े होकर सूर्यदेवता से सुख-समृद्धि की कामना करते है,लेकिन रुद्रपुर का छठ घाट की कल्याणी नदी पूरे वर्ष भर गंदगी से पटी रहती है। महज नगर निगम छठ पूजन के दिन कर्मचारियों को लगाकर नदी को साफ करता है। यहीं कारण है कि शासन प्रशासन से बार बार छठ घाट का मुददा उठाने के बाद पूर्वाचल समाज और नगर निगम ने छठ घाट पर एक अस्थाई घाट बनाने का निर्णय लिया था। जिसके बा द सौ-सौ फिट की दो हौदियां बनाकर पर्व के दिन उसमें साफ पानी भरा जाता है,जबकि छठ पूजा हमेशा बहते पानी में उतर की जाती है। पिछले लंबे समय से समाज के लोगों के लिए स्थाई छठ घाट बनाने की मांग की गई थी। मगर अभी तक स्थाई घाट नहीं बना। जिसके बाद निगम के मेयर रामपाल सिंह व समाज के लोगों के सहयोग से अस्थाई घाट बनाया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद