रेलवे कॉलोनी वार्ड में आग से दो झोपड़ियां हुई राख

किच्छा। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी वार्ड में प्रातःआग लगने से मोटरसाइकिल सहित दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई तथा झोपड़ी में रखा हुआ सामान के साथ-साथ बकरी के एक बच्चे की जल कर मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा झोपड़ी में आग लगी देख कर सो रहे लोगों को उठाया तथा आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दम कल विभाग भी मौके पर पहुंच गया तथा आग पर काबू पा लिया।

वडिया के वार्ड में रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गी झोपड़ियां में निवास करने वाली रजनी की झोपड़ी में रात्रि में आग लग जाने के कारण एक मोटर साईकिल, एक सिलाई मशीन और मोबाइल, घर में रखा सामान एक बकरी के बच्चे सहित 15000 की नगदी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई । पीड़ित पक्ष का कहना है कि गत रात्रि पड़ोस के ही एक युवक से वाद विवाद हुआ था जो कि नशे की हालत में था। संभावना व्यक्ति की जा रही है कि वाद विवाद के चलते उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा झोपड़ी में आग लगा दी गई। लोगों का कहना है कि समय रहते झोपड़ी में सो रही रजनी प्रिया और अर्पित को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था । अभी तक कोतवाली पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता जगरूप सिंह गोल्डी द्वारा पीड़ित पक्ष का हाल जाना तथा हर संभव मदद देने के आश्वासन दिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद