बंगाली नेता ने भी ठोकी ताल, भाजपा नेतृत्व से उठाई मांग

Spread the love

रुद्रपुर : निकाय चुनाव सीटों की घोषणा होते ही जहां नेताओं ने अपनी दावेदारी करनी शुरू कर दी है। वहीं बंगाली महासभा के अध्यक्ष ने भी अपनी दावेदारी करते हुए भाजपा नेतृत्व से टिकट देने का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि बिना पद के रहते हुए बंगाली समुदाय की कई मुद्दों को पूर्ण करवाया है।

बंगाली महासभा के अध्यक्ष राकेश साहा ने बताया कि बंगाली समुदाय की चार प्रमुख मांगें रही हैं। जिसमें बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने का मुद्दा लगभग पूर्ण होने जा रहा है। पूर्वी पाकिस्तानी शब्दों का हटाया गया, हरिचंद गुरुचंद अनुदान कोष को प्रारंभ करने का मुद्दा हो या फिर बंग भवन निर्माण का मुद्दा। उसे महासभा ने पूर्ण किया। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा उठाए मुद्दों के आधार पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बंग भवन निर्माण के लिए 60 लाख की स्वीकृत कर दिए हैं और विधायक के साथ मिलकर स्थान चिन्हित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले बंग भवन के बाद समुदाय से जुड़ी हर संस्कृति का कार्यक्रम होगा। अपनी दावेदारी ठोकते हुए बताया कि बिना पद लाभ के उन्होंने भाजपा में अपनी सक्रियता निभाई है। ऐसे में 16 साल बाद रुद्रपुर नगर निगम की सीट सामान्य हुई है, जबकि निगम इलाके में बंगाली समाज की संख्या भी अत्यधिक है। इस बार बंगाली समाज भी चाहता है कि निकाय चुनाव में बंगाली समाज का नेता ही नेतृत्व करे। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से टिकट देने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री शिवकुमार राय, इकाई अध्यक्ष गणेश सरकार, विशाल सील, अमलेंदु ढाली, अपूर्व विश्वास, महेश राय, विनोद हल्दार, संजय चक्रवर्ती, गोपी बनर्जी, विजय विश्वास, नरेश विश्वास, तरुण गाइन आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज