छत से गिरकर युवक की मौत

रुद्रपुर। भूत बंगला बस्ती में सोमवार रात एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

मूल रूप से केमरी रामपुर निवासी मृतक 38 वर्षीय रामवीर पुत्र लाखन सिंह सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता था। वह यहां भूत बंगला में पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहा थ्ज्ञा। बताया जाता है कि सोमवार रात करीब आठ बजे रामवीर खाना खाकर छत पर गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी रम्पुरा गणेश दत्त भट्ट  पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह शव को पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद