बीच सड़क पर उतारे कपड़े…किन्नर और घुमंतू महिलाएं आमने-सामने,

Spread the love

बरेली: उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में किन्नर एक बार फिर भड़क गए। घुमंतू महिलाओं द्वारा नेग यानी बधाई की मोटी रकम मांग लाने से उखड़े किन्नरों ने जमकर हंगामा काटा। खुशी के मौके पर घुमंतू महिलाओं के नेग मांगने पर आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस चौकी परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच घंटों तक नोकझोंक और बहसबाजी होती रही।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बताते हैं कि आक्रोशित किन्नरों ने यहां कपड़े उतारकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन आई। बीच सड़क पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते किन्नरों को पुलिस मनाने में जुटी रही। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं।

घटनाक्रम कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया चौकी परिसर का है। बताते हैं कि यहां एआरटीओ ऑफिस से कुछ दूरी पर घुमंतू समुदाय के लोग डेरा डाले हैं। पिछले दिनों एक कॉलोनी से घुमंतू समुदाय की महिलाएं नेग लेकर आई थीं। अब किन्नर इसी पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका तर्क है कि खुशी के मौकों पर बधाई-नेग लेने का हक उनका है और वे महिलाएं नेग लेकर क्यों आईं। किन्नरों का पूरा समूह ये आपत्ति दर्ज कराने पहुंचा तो महिलाएं भी भिड़ गईं और दोनों पक्षों के बीच जुबानी तकरार होने लगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी