महाकुंभ मेले में साधू संतो धर्मांतरण के बयान को लेकर चिंता जताई मौलाना शहाबुद्दीन

Spread the love

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने महाकुंभ मेले में साधू संतो द्वारा दिए जा रहे धर्मांतरण पर बयान को लेकर चिंता जताई है। जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को एक पत्र लिखकर मांग की है कि इस तरह के कार्यक्रमो पर प्रतिबंध लगाया जाए। पत्र में मौलाना ने लिखा है कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि महाकुंभ मेला प्रयागराज में कई सौ मुसलमानो का धर्मांतरण कराया जायेगा। आपके नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून पास किया है, अब ऐसी सूरत-ए-हाल मे कुंभ मेले मे मुसलमानो का धर्मांतरण कराया जाता है तो वो धर्मांतरण कानून के दायरे में आयेगा, और इससे देश व प्रदेश भर मे तनाव फैलने की संभावना है, इसलिए धर्मांतरण कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए।

पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि कुंभ मेला एक धार्मिक कार्यक्रम है वो अच्छे और अमन शांति के साथ सम्पन्न हो। यहां से जो पैगाम जाये वो समाज को जोड़ने वाला हो न की समाज को तोड़ने वाला।

मौलाना ने जोर देकर कहा कि आगर सैकड़ों मुसलमानो को धर्मांतरण कराया गया तो कट्टरपंथी विचार धारा रखने वाले मुस्लिम संगठनों और ईसाई मिशनरीस को काफी फायदा पहुंचेगा, और उनको कहने का भरपूर मौका मिल जायेगा।इसलिए आपसे अनुरोध है कि कुंभ मेला में धर्मांतरण कार्यक्रम पर फौरी तौर पर रोक लगाई जाए, ताकि देश में जो संस्थाएं या व्यक्ति धर्मांतरण का खामोशी से कार्य करते है उनके हौसले पस्त हो।

मौलाना ने कहा है कि उत्तर प्रदेश धर्मांतरण एक्ट प्रभावशाली अंदाज में लागू है, जिसके तहैत गतवर्षो कई लोगों की गिरफ्तारीया भी हो चुकी है। इन तमाम तत्वों का ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार को काम करना चाहिए

 


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप