ईमानदार महिला आइएएस ने खरीदी घर बनाने की जमींन रिटायर्ड कर्नल को जमीन का किया 16 करोड़ का भुगतान

देहरादून: उत्तराखंड के एक ईमानदार आईएएस महिला ने घर बनाने के लिए जमीन खरीदी है और जमीन की कीमत के रूप में 16 करोड़ का भुगतान किया गया है, जबकि इस जमीन की रजिस्ट्री में सरकारी दर पर भुगतान होना दर्शाया गया है। ये ईमानदार आइएएस अफसर जिलाधिकारी के पद को सुशोभित कर चुकी है।

उत्तराखंड में ईमानदार अफसरों की सूची वैसे तो बहुत लंबी है, लेकिन कुछ ईमानदार अफसरोें की ईमानदारी का डंका पूरे प्रदेश में बजता है। इन इमानदारों अफसरों के बीच में एक महिला अफसर आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला अफसर को प्रदेश की राजधानी में रहने के लिए घर बनाना था और घर बनाने के लिए जमीन जरूरी होती है। इस ईमानदार महिला अफसर ने अपने सिपलहारों को घर के लिए जमींन का फरमान सुनाया और कहा कि उनकी घर बनाने की इच्छा मसूरी रोड़ पर है। जिससे मसूरी के सुंदर वादियों को नजारा भी देखने के साथ हरा-भरा वातावरण हो और स्वच्छ हवा भी मिलें। अफसर के सिपलहार जमीन खोजने में लग गए और आखिरकार सिपलहारों को एक रिटायर्ड कर्नल ने अपनी जमींन बेचने की रजामंदी दे दी। सूत्र बतातें है कि रिटायर्ड कर्नल में इस जमींन की कीमत 17 करोड़ मांगी थी, लेकिन सिपलहारों ने मोल-भाव करके 16 करोड़ में सौदा करा दिया। प्रदेश की ईमानदार महिला अफसर ने सिपलहारों के माध्यम से रजिस्ट्री की दर का भुगतान रोककर अन्य भुगतान लगभग नगद मेें करा दिया और उसके बाद जब जमीन की रजिस्ट्री हुई तो सरकारी दर का भुगतान चैक के माध्यम से करा दिया गया।

महिला अफसर ने जमीन की रजिस्ट्री संबंधी कार्रवाई पूरी होने के बाद घर बनवानें का कार्य शुरु करा दिया है और अब इस जमींन घर बनाने वाले मजदूर काम कर रहे है। महिला अफसर दिन में घर बनता देखने तो जाती नही, लेकिन शाम होने के बाद जरूर अपनी प्राइवेट गाड़ी से चल रहे निर्माण कार्यो को देखने अक्सर आ जाती है। ईमानदार महिला अफसर का घर आलीशान तरीकें से बनाया जा रहा है। उसका प्रत्येक कार्य आरके टैक्ट की देखरेख में संपंन हो रहा है। इस निर्माण में वास्तुशास्त्र का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ईमानदार अफसर का मसूरी रोड़ पर घर का निर्माण खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा नही है कि यह किसी पहले ईमानदार अफसर के द्वारा करोड़ों की जमींन खरीदकर घर बनाया जा रहा है। इनसे पहले भी कई ईमानदार अफसर 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक की कीमत की जमींन खरीदकर अपना घर बना चुके है। सूत्रों का कहना है कि यह प्रदेश की पहली महिला ईमानदार अधिकारी है जिनके द्वारा 16 करोड़ की घर बनाने के लिए जमींन खरीदी गई है।

बताया जाता है कि इस अफसर के पास वैसे एक दो और प्लाट भी है, लेकिन उन प्लाट पर घर बनाने के लिए अफसर का दिल नही माना है। उनकों तो स्वच्छ पर्यावरण के साथ मसूरी की वादियों का भी आंनद उठाना है, इसलिए इस जमींन पर घर बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के कई अधिकारियों ने अपने घर राजधानी में जरूर बनाएं है और उनकी कीमत भी करोड़ों में है, लेकिन किसी ने भी स्वच्छ पर्यावरण और पहाड़ों के मूर्क दश्योँ को सुबह शाम घर से अपनी आंखों में कैद करने का सपना नहीं देखा है। प्रदेश के कई ईमानदार अफसर भी इस तरह का घर बनता देख रहे है और उनके द्वारा भी अपने सिपलहारों को जमींन खरीदनें के लिए फरमान सुनाया गया है। अब देखना होगा कि मसूरी रोड़ की सुंदर पहाड़ियों की वादियों में कितने ईमानदार अफसर जमींन खरीद कर अपना सपनों के घर का निर्माण करते हैं।

रिपोर्टर शाहिद खान

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी