11 साल से फरार चल रहा अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलर गिरफ्तार वेष बदलकर एसटीएफ कर रही थी रेकी

Spread the love

रूद्रपुर।  एसटीएफ ने थाना काठगोदाम नैनीताल में दर्ज एनडीपीएस मुकदमे में 11 साल बाद नेपाल बार्डर से 50 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों को नेपाल से लाकर कर ड्रग तस्करी रहा था। साथ ही आरोपी ने अपना एक काफी बड़ा ड्रग नेटवर्क तैयार कर लिया था, जिसके माध्यम से वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चरस सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने कई ड्रग तस्करों के बारे में अहम जानकारी दी है, जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा राज्य में विगत काफी समय से वांछित चल रहे ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे फ्विशेष अभियानय् के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही करने हेतु अपने मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये हैं जिसके अनुपालन में अपनी सभी टीमों को उत्तराखण्ड़ के ईनामी और गैंगस्टर पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कल देर रात एसटीएफ की टीम द्वारा जनपद मोतीहारी, बिहार के नेपाल बार्डर से एक कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डीलर रवीन्द्र सिंह पुत्र बादल सिंह, जिस पर 50 हजार का ईनाम घोषित था एवं पिछले 11 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। उन्होंने बताया 12 दिसम्बर 2013 को थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल में अभियुक्त प्रदीप पुत्र सुखीराम निवासी जिन्द हरियाणा एवं रवीन्द्र सिंह पुत्र बादल सिंह निवासी महिपालपुर थाना वसन्तकुंज दिल्ली को 6.610 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । जिसमें न्यायालय द्वारा दोनों की जमानत कर दी गयी थी परंतु जमानत पर बाहर निकलने के पश्चात अभियुक्त रविन्द्र दुबारा कभी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वर्ष 2013 में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था । इस मामले में रविन्द्र के साथी प्रदीप को न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी जा चुकी है । अभियुक्त रविन्द्र की गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर व रेंज स्तर पर काफी प्रयास किए गये परंतु अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो पाने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। जिस पर एसटीएफ की टीम के निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अभियुक्त रविन्द्र के बारे में मैनुअल सूचनाएं एकत्रित की गयी, जिससे जानकारी मिली की फरार अभियुक्त रविन्द्र ने कस्बा परवाणीपुर जिला बिरगंज नेपाल में अपना मकान बना लिया है और वहीं से ही ड्रग्स की सप्लाई उत्तर प्रदेश के कानपुर,आगरा, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर व दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों मे कर रहा है। अभियुक्त की और जानकारी पर उसके परिवार के बारे में पता चला की उसने अपना एक और मकान जिला मोतिहारी, बिहार में बना रखा है। जिस पर एसटीएफ की टीम द्वारा पिछले कई हफ्तों से कस्बा मोतीहारी मे भेष बदल कर रहकर उसके परिवार से मिलने जुलने वालों की रैकी की गयी जिसके फलस्वरूप अभियुक्त रविन्द्र की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त से पूछताछ में जानकारी मिली की अभियुक्त ने अपना एक काफी बडा ड्रग नेटवर्क तैयार कर लिया था जिसके माध्यम से वह उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली मे चरस सप्लाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त रवीन्द्र सिंह पहले भी थाना नबी करीम, दिल्ली मे नकली सिक्के व नोट तथा जाली सरकारी स्टाम्प बनाने के अपराध मे दिल्ली पुलिस द्वारा पहाड़गंज दिल्ली से रेड के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अबुल कलाम,उप निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा, विध्या दत्त जोशी, कृपाल सिंह, थाना काठगोदाम, अपर उप निरीक्षक संजय मेहरोत्रा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, महेन्द्र नेगी, कांस्टेबल मोहन असवाल व गोविन्द बल्लभ शामिल थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप