योगी आदित्यनाथ का सर कलम करने की दी थी धमकी

बरेली, । सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी और सिर कलम करने की धमकी देने वाले मैजान रजा को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे, चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ें। अब आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ पैर जोड़ता नजर आ रहा है। उसे लंगड़ाते हुए ये कहते सुना जा सकता है कि ‘साहब गलती हो गई माफ कर दो।’

दरअसल यह मामला तब सामने आया जब हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि आरोपी की पोस्ट से बहुसंख्यक समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। आरोपी युवक मैजान रजा ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर और महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। आरोपी ने राम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है।  पं. केके शंखधार सहित कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस हिरासत में युवक का वीडियो वायरल है, जिसमें वह हाथ जोड़ता हुए कह रहा है कि ‘गलती हो गई माफ कर दो साहब, दोबारा कोई पोस्ट नहीं करूंगा।’

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्वत ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय मैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने दूसरे धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी