ढ़ाबा स्वामी पर फायरिंग करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार देसी पिस्तौल,कारतूस और कार बरामद

किच्छा। गत दिनों थाना पुलभट्टा अंतर्गत सितारगंज हाईवे स्थित ग्राम बरी में  शिबा ढ़ाबा बरी में हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से पिस्टल और कारतूस बरामद हुई है। जबकि दूसरे पक्ष के चार आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रही है।

जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को शिबा ढाबा बरी मे अज्ञात हमलावरो द्वारा ढाबा स्वामी व अन्य लोगो के साथ विवाद किया और ढाबे पर फायरिग कर फरार हो गये थे। इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल 7 लोगों द्वारा कार संख्या यूके 06 जेड 0792 से आकर ढाबे के मैनेजर गौरव के ऊपर फायरिंग कर ढाबे पर तोड फोड करना ,बलवा करना पाया। पूछताछ के आधार पर घटना मे उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर और भूडिया कालोनी के व्यक्तियो द्वारा घटना करना पाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शहदौरा के जंगल में बदमाशो की घेराबन्दी की और ढ़ाबे पर फायरिंग करने के चार बदमाशों गुरमीत सिह बाजवा उर्फ सोनू पुत्र हरवंश सिह निवासी भूडिया कालोनी थाना बहेडी जिला बरेली, यहीं के निवासी सतनाम सिह पुत्र कश्मीर सिह ,गुरमीत पुत्र जसवीर सिह निवासी ग्राम छितौना मलपुर थाना बहेडी जिला बरेली और सुखविन्दर सिह धनौवा उर्फ निक्कू पुत्र स्व0 सतनाम सिह निवासी ग्राम छितौना मलपुर थाना बहेडी जिला बरेली को धर दबोचा । सुखबिन्दर के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन और एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, चौकी प्रभारी बरा उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक धीरज वर्मा, अपर उप निरीक्षक प्रताप सुयाल, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश सती, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिह, अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद व अभय कुमार शामिल थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी