लापता युवती को बनाया बंधक, पिता ने लगाया ये आरोप

रुद्रपुर: कोतवाली इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने बिलासपुर के रहने वाले एक युवक पर बेटी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की बरामदगी का मुद्दा उठाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रंपुरा चौकी इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि वह बड़े भाई के घर पिछले 12 सालों से निवास कर रहा है। 3 जनवरी की सुबह 11 बजे अचानक उसकी 17 साल की बेटी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि बेटी ग्राम चकफेरी बिलासपुर यूपी निवासी चंदन कुमार के घर है। युवक ने बहला फुसलाकर उसे बुलाया और बंधक बना लिया, जबकि बेटी वहां से निकलना चाहती है। आरोप था कि जब बेटी को लाने का प्रयास किया तो युवक ने अभद्रता भी की। शिकायतकर्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटी की बरामदगी करने और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद