जनपद पुलिस अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती करेगी।

Spread the love

रुद्रपुर : निकाय चुनाव को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि जनपद पुलिस अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती करेगी। लेकिन एसएसपी के द्वारा बनाए गए सुरक्षा चार्ट को देखकर ऐसा लगता है कि जनपद पुलिस ने खुद ही शांतिपूर्वक मतदान करवाने का निर्णय लिया है। यही कारण है कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस-पीएसी के ही जवानों की तैनाती रहेगी। जिसके लिए विभाग ने खाका तैयार भी कर लिया है।  जिस प्रकार पुलिस ने जिले के 232 मतदान केंद्र व 619 मतदेय स्थलों को चिह्नित किया था। उसमें से 89 अति संवेदनशील एवं 105 संवेदनशीलता की श्रेणी में रखे गए थे। उसे देखते हुए यह माना जा रहा था कि जनपद पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बल का सहारा ले सकती है। जब एसएसपी मणिकांत मिश्रा से   इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस किसी भी बाहरी फोर्स का सहारा नहीं लेगी। वह खुद ही सीमित संसाधनों एवं संख्या के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठाएगी।

तैयार चार्ट के अनुसार जनपद के मतदान केंद्रों की मॉनिटरिंग तीन एसपी सिटी, नौ डिप्टी एसपी करेंगे। इसके अलावा 24 निरीक्षक, 168 उपनिरीक्षक, 107 एएसआई, 320 मुख्य आरक्षी, 826 आरक्षी, 211 महिला आरक्षी और तीन कंपनी पीएसी पूरे निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था में लगाई जाएगी। बावजूद बाहरी सुरक्षा का अलग खाका बनाया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप