जेलों में रहकर सीखता रहा सर्विलांस से बचने का तोड़

Spread the love

रुद्रपुर : थाना आईटीआई का मोस्ट वांटेड बिजनौर निवासी फुरकान एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश में दर्जनों संगीन आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। खास बात यह है कि यूपी की जेल में कई बार जाने के बाद अक्सर फुरकान पुलिस कार्रवाई का तोड़ ढूंढता रहता था। यही कारण है कि पुलिस की सर्विलांस टीम भी उसका सुराग नहीं लगा पाती थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फुरकान यूपी-उत्तराखंड में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके विरुद्ध बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर के अलावा ऊधमसिंह नगर में डकैती, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर जैसे 30 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। जब फुरकान का इतिहास खंगाला गया तो यह पता चला कि यूपी की जेल में बंद होने के दौरान अक्सर फुरकान सर्विलांस व पुलिस की धरपकड़ से कैसा बचा जाए। इन बातों पर ज्यादा ध्यान देता था और उसका तोड़ भी ढूंढता था। यही कारण है कि फुरकान हमेशा अपने गैंग के लोगों को वारदात के दौरान सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों से दूर रहकर घटना को अंजाम देने का आदेश देता है और समय-समय पर अपडेट भी करता रहता है। यही वजह है कि कई संगीन अपराधों को अंजाम देने के बाद भी फुरकान हमेशा यूपी-उत्तराखंड पुलिस को गच्चा देकर घटनाएं करता है, लेकिन पुलिस मुठभेड़ के बाद उसके खिलाफ न्यायालय में भी मजबूत चार्जशीट पेश की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप