खटीमा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

खटीमा, सेवा संकल्प फाउंडेशन, धारिणी के माध्यम से लोहियाहेड मिनी स्टेडियम ग्राउण्ड, खटीमा में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माताजी श्रीमती बिशना देवी जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

श्रीमती गीता धामी ने बताया कि इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे, जहां राज्य स्वास्थ्य सेवा एवं अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली के अनुभवी और वरिष्ठ चिकित्सकों ने उन्हें परामर्श और उपचार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि नेत्र परीक्षण के उपरांत जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही शिविर में मधुमेह, रक्तचाप, खून संबंधी जांच और ईसीजी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जहां नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञों ने संबंधित समस्याओं का उपचार किया वहीं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मानसिक विकारों से जूझ रहे मरीजों को आवश्यक परामर्श और समाधान प्रदान किया।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद