नानकमत्ता लूटकांड का मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर : थाना नानकमत्ता इलाके में लूट कांड के मास्टरमाइंड सहित तीन बदमाशों को नानकमत्ता और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 30 हजार की नगदी व लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर 9 फरवरी की शाम को गृह स्वामिनी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 9 फरवरी की शाम को हथियारबंद बदमाशों ने सनातन धर्म मंदिर गली निवासी रईस अहमद के घर उस वक्त धावा बोल दिया था। जब वह शाम को घूमने घर से बाहर निकले ही थे। बदमाशों ने हथियारों के दम पर पहले गृहस्वामिनी को बंधक बनाया और तीन घंटे तक लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि सिद्धा नवदिया नानकमत्ता निवासी जोगा सिंह ही वारदात का मास्टरमाइंड है। उसने बाहरी बदमाशों को बुलाकर लूट करवाई।

साथ ही जोगा सिंह के अलावा जुलेडा सरधना मेरठ निवासी गुलजार व वार्ड-सात मीना बाजार बनबसा निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू का नाम भी सामने आया। जिसके बाद से ही नानकमत्ता एवं एसओजी की टीम घटना के बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई थी। 19 फरवरी को सूचना मिली कि लूट के तीनों बदमाशों को किच्छा इलाके में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर किच्छा चीनी मिल के समीप से तीनों बदमाशों को दबोच लिया और उनके कब्जे से लूटे जेवरात व नगदी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद