बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा आवासीय योजना बनी रामायण वाटिका में 7 से 9 मार्च तक फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है इस फ्लावर शो में दुनिया भर के विभिन्न प्रकार के 2 लाख से अधिक फूलो पौधे लगाए जाएंगे बीडीए द्वारा रामायण वाटिका में इस फ्लावर शो का आकर्षण का केंद्र मंदिर का फूलों से बना प्रतिरूप एक विशाल शिवलिंग होगा रामायण वाटिका में भगवान श्री राम के 14 वर्षों के वनवास की लीला को वहां लगे दृश्य के माध्यम से दर्शाया जाएगा फ्लावर शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण तैयारियां जोरों पर है भगवान राम की वाटिका को खूबसूरत लाइटिंग से सजाया जाएगा जिससे वहां आने वाले लोगों को एक अद्भुत अनुभव मिल सके बीडीए वीसी मणिकंदन ने बताया कि फ्लावर शो का उद्घाटन योगी सरकार में मंत्री डॉ अरुण कुमार पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा किया जाएगा फ्लावर शो में 200 से अधिक किस्म के फूलों का प्रदर्शनी लगाई जाएगी
इस फ्लावर शो में ट्यूलिप फूलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जो केवल यूरोपीय देशों में देखने को मिलती थी





