महिला ने खुले में शौंच का किया विरोध, आरोपी युवक ने पक्ष लेने वाले युवक पर घोंपा चाकू

हल्द्वानी  : खुले में लघु शंका करने से रोकना एक युवक को नागवार गुजरा। मामले में विरोध करने वाली महिला का पक्ष लेने वाले युवक पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजपुरा वार्ड एक निवासी शालू देवी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। शालू का कहना है कि उसके पति विजय कुमार दो दिन पहले रात के समय अपने मित्र के साथ मोहल्ले में ही ठेले पर अंडा खा रहे थे। तभी वहां एक मयंक नाम का युवक पहुंचा और ठेले के सामने खुले में लघु शंका करने लगा। इस पर वहां से गुजरी एक महिला ने आपत्ति जताई। महिला की बात को जायज ठहराते हुए विजय ने उसका पक्ष लिया और मयंक को ऐसा न करने के लिए। इस पर बात बिगड़ गई।

लघु शंका से निवृत्त होते ही मयंक, विजय की ओर दौड़ पड़ा। विजय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मयंक ने जेब से चाकू निकाला और उस पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। चाकू का एक वार उसके पेट और दो पीठ पर लगे। बुरी तरह लहूलुहान विजय को आनन-फानन में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया गया और फिर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जान से मारने के प्रयास के आरोप में मयंक नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद