ड्रग माफिया को पकड़ने यूपी के फतेहगंज पहुंची उधम सिंह नगर पुलिस तीन सौ जवानों सहित उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की सर्जिकल स्ट्राइक

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री  के देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त किए जाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड* महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों को लक्ष्य तक पहुंचने के क्रम में प्रतिक्षण संकल्पबद्ध एसएसपी मणिकांत मिश्रा एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी तथा आसपास के अन्य स्थानों दबिश दी गई। जिसमें खास बात यह रही कि पूरी सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा स्वयं किया गया । ड्रग्स की राजधानी माने जाने वाला फतेहगंज पश्चिमी पश्चिम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों के लिए बहुत बड़ा सिर दर्द और चुनौती बना हुआ है यहां पर पनप रहे ड्रग्स माफिया के काले कारोबार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और आसपास के राज्यों बहुत ज्यादा क्षति पहुंच रही है। जहां एक और ड्रग्स के अवैध कारोबार से अनेकों युवा नशे की जद में आ गए हैं वहीं पर ड्रग्स माफिया  दुनिया में नित्य प्रति ताकतवर बनते जा रहे हैं।विदित है कि विगत कुछ ही माह में जनपद उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा ड्रग्स से जुड़े माफियाओ को गिरफ्तारी के दौरान एनकाउंटर में गोली लगने के पश्चात स्मैक के साथ गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही साथ पेडलर्स या छोटे-मोटे कंज्यूमर्स को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है । यदि आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो विगत कुछ ही माह में ड्रग्स के अवैध धंधे पर एक तल्ख और तीखा प्रहार किया है। एसएसपी द्वारा नशे की जद में आए पीड़ित परिवारों के मर्म को हृदय की गहराई से समझ कर चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए जब ड्रग्स के अवैध धंधे के दुष्प्रभाव पर गहनता से विचार किया गया तो एक बात स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आई कि जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में अधिकांश ऐसे आपराधिक तत्व ड्रग्स के सप्लायर हैं । जिनके विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है।इस पर गोपनीय तरीके से कई ऐसे कुख्यात पेडलर्स और माफिया को ट्रेस करवाया गया और उन पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु रात्रि में जनपद की पुलिस को एकाएक एकत्र किया गया 300 की संख्या बल में एकत्र पुलिस बल, जिनका नेतृत्व स्वयं एसएसपी द्वारा किया गया। एसपी क्राइम सुश्री नीहारिका तोमर, एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर के अतिरिक्त अनेक राजपत्रित अधिकारी और 300 की संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को साथ लेकर चिन्हित स्थानों पर रात्रि के समय में एकाएक चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई । जैसे ही जनपद उधम सिंह नगर का पुलिस बल अचानक रात के समय फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में पहुंचा तो क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस टीमों द्वारा पूछताछ हेतु 25 लोगों हिरासत में लिया गया है। जिनकी विधिक कार्रवाई पृथक से अमल में लाई जा रही है । पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली हैं जिन पर शीघ्र अति शीघ्र ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा आमजन मानस को भी संदेश दिया है कि ड्रग्स के अवैध धंधे से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी सूचना हो तो आप पुलिस को इस संबंध में सूचित कर सकते हैं । उक्त संबंध में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी और आपकी सूचना को गोपनीयता के साथ भी रखा जाएगा और साथ ही साथ यह भी बताया कि ड्रग्स के अवैध धंधे में लिप्त सभी अपराधियों को उनकी ठीक जगह पर पहुंचा दिया जाएगा। समाज में ड्रग्स का जहर घोलने वाला प्रत्येक व्यक्ति समाज का ही नहीं अपितु राष्ट्र का भी दुश्मन है । युवाओं को नशे की जद में जाने से अगर अभी ना रोका गया भविष्य में इसके बहुत ही नकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। ड्रग्स का जहर बेचने वाले समाज के ही नहीं अपितु राष्ट्र के भी दुश्मन है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप