होटलों व बरातघरों पर नकेल कसने की तैयारी ! कचरा फैलाया तो लगेगा जुर्माना

बरेली,। स्मार्ट सिटी को कचरामुक्त बनाने के अभियान के तहत अफसरों ने होटलों और बरातघरों को जीरो वेस्ट बनाने के लिए सख्त निगरानी करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक टीम बनाई गई है जो होटल और बरातघरों को चलाने वालों को पहले जागरूक करेगी और फिर नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी डालेगी।  नगर निगम के अफसरों के मुताबिक बरातघरों से हर शादी के बाद औसतन दो हजार किलो कचरा निकलता है। इसी तरह होटल, हाउसिंग सोसाइटियों और सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में भी काफी कचरा निकलता है जो उचित तरह से निस्तारित न होने पर स्वच्छता को काफी प्रभावित करता है। अभियान के तहत इन सभी को जीरो वेस्ट करने का काम किया जाएगा। इसके लिए लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है जो इन सभी नियमों के प्रति जागरूक करेगी।अभियान का लक्ष्य होगा कि रोजमर्रा के काम या विशेष कार्यक्रमों में कोई ऐसा सामान इस्तेमाल न किया जाए जिससे कचरे का ढेर न लगे। गीला और सूखा कचरा अलग कर उसका इस्तेमाल कंपोस्ट बनाने में किया जाए। होटल और बरातघर बुकिंग कराने वालों को भी नियमों के बारे में बताएं।

शादी समारोहों में न करें प्लास्टिक का इस्तेमाल
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि शहर को सभी के सहयोग से ही स्वच्छ बनाया जा सकता है। जरूरी है कि किसी भी समारोह में डिस्पोजेबल सामान का इस्तेमाल न किया जाए। व्यर्थ सजावट भी न की जाए क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर कचरा होता है जो बाद में नालों में फेंक दिया जाता है। लोगों को दिए जाने वाले निमंत्रण कार्ड भी बदले जाने चाहिए क्योंकि अब ई-कार्ड का समय है। प्लास्टिक के गिलास का प्रयोग करने के बचने के साथ बचे भोजन का उचित निस्तारण करना चाहिए क्योंकि इससे भी कचरा पैदा होता है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी