किच्छा, सितारगंज में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं

रुद्रपुर। किच्छा और सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज की व्यवस्था न होने से लोगों को बच्चों के उपचार के लिए भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। इसमें आर्थिक हानि तो होती ही है। समय भी बर्बाद होता है।
हाल में मुख्य चिकित्साधिकारी के आग्रह पर किच्छा अस्पताल में सप्ताह में दो दिन और सितारगंज अस्पताल में सप्ताह में एक दिन निजी बाल रोग विशेषज्ञ ने निशुल्क सेवा देने की सहमति दी है, लेकिन नियमित बाल रोग विशेषज्ञ न होने की दिक्कत बरकरार है।सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि किच्छा और सितारगंज सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए निजी बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं ली जा रही हैं। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए ठोस प्रयास कर रहा है। जल्द सूबे को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ ऊधमसिंह नगर को भी मिलेगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी