रंगदारी मांगने आये दबंगों ने फैक्ट्री में मचाया तांडव फैक्ट्री स्वामी और कर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जमकर की तोड़फोड़

रूद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम शिमला पिस्तौर में गत सायं कुछ दबंगों ने एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर न सिर्फ गार्ड से मारपीट की बल्कि परिसर में ताड़फोड़ करते हुए फैक्ट्री मालिक से रंगदारी मांगते हुए उसे धमकाया। जिसके बाद से फैक्ट्री स्टॉफ में दहशत का माहौल बना हुआ है। फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक्सपटर्स इण्डस्ट्रीज, शिमला पिस्तौर, सागवाड़ा के स्वामी दिनेश प्रजापति ने दर्ज रपट में कहा है कि उसकी फर्म मैसर्स एक्सपोर्ट इण्डस्ट्रीज के नाम से शिमला पिस्तौर, बिग वाडा में स्थित है। जहाँ पर बैग बनाने का काम किया जाता है। उसका आरोप है 10 मार्च को समय सायं करीब 5ः15 बजे जब कम्पनी में काम चल रहा था अचानक सुलतान सिंह, अंकित, शुभम पाल एवं उनके साथ 25-30 अज्ञात बदमाश आये। उस समय कम्पनी में गेट बंद था और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। आरोप है फैक्ट्री में घुसे बदमाशों ने गार्ड के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। उसे गेट से हटा दिया और गेट तोड़ दिया और उँची उँची आवाज में गाली गलौज एवं नारे लगाते हुए कंपनी के अंदर घुस आये। उन लोगों के हाथ में लाठी डंडे, लोहे की रॉड भी थे। अन्दर आते ही उन्होंने तोड फोड की एवं मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसने भी रोकने का प्रयास किया उसको गिरा गिरा कर लातों घूसों से पीटा। यह नजारा देख उसने तथा कई स्टाफ ने भाग कर तथा इधर-उधर छुप कर अपनी जान बचायी। परन्तु उन्होने उसे देख लिया और कहा कि बहुत कमा रहा है। हमारा काम रंगदारी वसूलने का है अगर पैसे देगा नहीं तो तेरे लिए अच्छा नहीं होगा और तेरी कंपनी चलने नहीं देगे। यदि पुलिस के पास गया तो तेरे लिए ठीक नहीं होगा। दिनेश प्रजापति का आरोप है कि उक्त लोग धमकी दे रहे थे कि अगली बार आकर कंपनी में ही आग लगा देगे। घटना के बाद से ही उसके सहित ं कम्पनी का स्टाफ, वर्कर भयग्रस्त है एवं सभी की जान माल का खतरा बना हुआ है। भय के कारण कंपनी में महिला सिक्योरिटी गार्ड एवं अन्य कई स्टाफ व वर्कर नही आयें है। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी