मण्डलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण कलेक्ट्रेट परिवार के साथ कलेक्ट्रेट प्रांगण में खेली होली  

Spread the love

रुद्रपुर। मंडलायुक्त दीपक रावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कार्यालय का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खनन, स्टाम्प, खाद्य, सीलिंग आदि पत्रावलियों को देख व उन्होंने लंबित सीलिंग वादों का निस्तारण नहीं होने पर शीघ्रता से नियमित तारीख लगाकर निस्तारण करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि न्यायालयों में जो भी पुराने मामले है उनका नियमित सुनवाई करते हुए शीघ्रता से निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि न्यायालय में जो भी पुराने लम्बित वाद है उनको आवश्यकतानुसार तारीख लगाकर शीघ्रता से निस्तारण करें।
मण्डलायुक्त ने राजस्व अभिलेखागार रिकार्ड रूम का निरीक्षण के दौरान पंजिका में खतौनी व नक्शा नकल आवेदनकर्ता व प्राप्तकर्ता के हस्ताक्षर न होना एवं प्राप्तकर्ता के स्वयं हस्ताक्षर करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ सहायक विरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार व राकेश गंगवार का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि जनपद के अधिकांश लोगों को निकार्ड रूम से नकल की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए इसमे पारदर्शिता अवश्य होनी चाहिए। उन्होने निर्देश दिये कि जो भी व्यक्ति रिकार्ड रूम में नकल लेने आते है उनका पंजिका में अवश्य हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जो भी जनता रिकार्ड रूम से नकल लेने आती है उनको शीघ्रता से नकल उपलब्ध कराया जाये ताकि जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके उपरांत मण्डलायुक्त ने सीआरए कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खनन, जीएसटी, स्टांप वसूली की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होंने तहसील से वसूली वापसी की समीक्षा करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये साथ ही उन्होंने बाजपुर तहसील से राजस्व वापसी की समीक्षा व निरीक्षण कर 15 दिन में अपनी आख्या देने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिये। मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली का नया पोर्टल एनआईसी के माध्यम से बनाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये ताकि राजस्व वसूली डाटा सुस्पष्ट दिखाई दे व आसानी से समीक्षा भी की जा सकें। निरीक्षण के उपरांत मंडल आयुक्त व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिवार के साथ कलेक्ट्रेट प्रांगण में होली भी खेली। मंडल आयुक्त व जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को होली की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, संयुक्त कलेक्ट्रेट आशिमा गोयल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, उप निदेशक खनन अमित गौरव, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश