खेत मे मिला लापता युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

किच्छा। कोतवाली क्षेत्र चुकटी से लापता युवक का गेहूं के खेत मे शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के मुंह पर चोट के निशान है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।  मृतक के एक बच्चा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

वार्ड नंबर एक मल्ली देवरिया निवासी 30 वर्षीय हरीश पुत्र बनवारी लाल 15 मार्च की रात को 9 बजे के बाद खाना खाकर पड़ोस के लोगो के साथ टहलने निकलने की बात पत्नी पारुल को कह कर निकला था। उसके बाद वह घर वापस नही लौटा था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, परंतु कुछ पता नही चला। पत्नी ने पड़ोस के लोगो से जब पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता व्यक्त की। उसका कुछ पता न चलने पर सोमवार सुबह पत्नी ने लालपुर चौकी पर सूचना दी। सोमवार दोपहर कुछ महिलाएं घास काटने के लिए जब घर के पास ही गेहूं के खेत में गयी तो शव देख घबरा गई। महिलाओं ने बस्ती में जाकर हल्ला मचाया तो भाग कर लोग वहां पहुंचे। वहां पड़ा शव हरीश का ही था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगो से पूछताछ की। सीओ बीएस धौनी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु कारण स्पष्ट हो पायेगा। इसके बाद कार्रवाई होगी। इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के एक बच्चा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी