एसएसबी के प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

खटीमा। भारत नेपाल सीमा स्थित एसएसबी मेलाघाट चौकी पर मंगलवार को एसएसबी के 16 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का एक दल दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचा, जहां मेलाघाट सीमा चौकी के सहायक कमांडेंट दिनेश यादव ने उनका स्वागत किया।

57 बटालियन सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर गढ़वाल से प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर मंगलवार को मेलाघाट सीमा चौकी पर पहुंचा था। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को सीमा क्षेत्र की रणनीतिक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही एसएसबी के क्रियाकलापों, उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं समवाय अधिकारी दिनेश यादव ने बल की भूमिका, संचालन प्रक्रिया तथा सीमा की सुरक्षा में एसएसबी के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से बताया। सीमा पर पहुंचे सभी प्रशिक्षुओं को सीमा क्षेत्र में गश्त कराई गई ताकि उन्हें वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त हो सके। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर आवश्यक जानकारियां दी गई। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं को सीमा चौकी के विभिन्न अनुभवों, संचार प्रणाली, शस्त्रागार एवं लॉजिस्टिक्स का अवलोकन कराया गया जहां प्रशिक्षुओं को एसएसबी की कार्यशैली को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने सीमा चौकी सुंदर नगर में रात्रि विश्राम किया जहां उन्हें रात्रि कालीन प्रचालन संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण सभी प्रशिक्षुओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। शैक्षणिक भ्रमण से प्रशिक्षुओं को भविष्य में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने की दिशा में बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन में निरीक्षक अरुण कुमार, उप निरीक्षक मनीराम मतोदिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी