भाजपा के राज में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधः मीना

Spread the love
रूद्रपुर। भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार का महिलाओं के साथ छोड़छाड़ व मारपीट का मामला सिर्फ एक उदाहरण ही कहा जा सकता है। आज ट्रांजिट कैम्प में भाजपा के संरक्षण में कई लोग नशे के कारोबार में लिप्त हैं, गरीबों के मकानों पर कब्जा कर रहे हैं और कई दलाली के काम में जुटे हुए है। जिनके विरूद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिये।
अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व पालिकाध्यक्षा एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्षा मीना शर्मा ने कहा कि वह जनपद के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का धन्यवाद करती हैं जिन्होंने बिना किसी राजनैतिक दबाव के छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी पार्षद शिवकुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अब आरोपी पार्षद की गिरफ्रतारी भी होनी चाहिए। श्रीमती शर्मा ने कहा कि आरोपी पार्षद पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं बावजूद इसके भाजपा ने उन्हें टिकट दिया और वार्ड की जनता ने डर से वोट देकर उन्हें जिताया। उन्होंनेे कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा महज एक दिखावा ही है क्योंकि देश में भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और नेता महिला उत्पीड़न के मामले में जेल जा चुके हैं और कई राजनैतिक संरक्षण में खुद को कानून से बचाने में लगे हैं। श्रीमती मीना ने आरोपी पार्षद के पक्ष में थाने गई महिलाओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के खिलाफ सभी महिलाओं को एक जुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। चाहे उत्पीड़न करने वाला कोई भी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता महिला उत्पीड़न के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। कांग्रेस हर कदम पर महिला उत्पीड़न का विरोध करती रहेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोनिका ढ़ाली, पूर्व पार्षद प्रीति साना, सरोज रानी, पूनम गुप्ता भी मौजूद रहीं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप