एटीएम पर कार्ड बदलकर 84 हजार का दिया झटका

रुद्रपुर। एक युवती के एटीएम कार्ड में अटैच मोबाइल नंबर बदलने एटीएम पर गयी उसकी मां को झांसा देकर एक अज्ञात व्यत्ति ने धोखे से उसका कार्ड बदल दिया। वहीं ऑनलाइन 84000 की शॉपिंग कर ली। मोबाइल नंबर बदले जाने के चलते उसे तत्काल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। जब युवती ने गूगल पे से अकाउंट बैलेंस चेक किया तो तब उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने युवती की तहरीर पर अज्ञात के
खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शांतिविहार कालोनी रुद्रपुर निवासी सुहानी पुत्री सुरेन्द्र कुमार का कहना था कि उनका एचडीएफसी बैंक शाखा रुद्रपुर में बचत खाता है। बीते 5 नवंबर को उनकी मां रीता रानी उनके खाते से जुड़े एटीएम कार्ड में फोन नंबर बदलने के लिए काशीपुर बाईपास रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गई थी। फोन नंबर बदलने के दौरान उनकी मां से नजर बचाकर एक अज्ञात व्यत्तिफ़ ने एटीएम कार्ड बदल दिया और दूसरा एटीएम कार्ड धोके से उसकी मां को दे दिया। दूसरा कार्ड भी एचडीएफसी बैंक का होने की वजह से उसकी मां को इसकी भनक नहीं लगी। इसके बाद करीब 5 मिनट बाद ही उसके खाते से 84000 रुपये की शॉपिंग कर ली गई। फोन नम्बर बदलने के कारण उसके मोबाइल में ट्रांजेक्शन का मैसेज नहीं आया। जब गूगल पे के माध्यम से अकाउंट चेक किया तो 84000 रुपये की रकम खाते से कट जाने का पता चला। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद