महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

रूद्रपुर। लगातार बढ़ रही महंगाई, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस ने डीडी चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई को लेकर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया और नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तीन साल के निचले स्तर पर है और सरकार गैस के दाम बढ़ा रही है। पहले से मंहगाई से परेशान आम लोगों पर और मार पड़ी है। गरीब, मध्यमवर्ग इस सरकार को अपना वोट देने की कीमत अदा कर रहा है। यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रें के हित में गरीबों का गला घोंट रही है। डूबती अर्थव्यवस्था के बीच कॉर्पाेरेट मित्रें को बचाने के लिये इस सरकार का एक मात्र शिकार देश का आम नागरिक है। कांग्रेस सरकार के दौर में भाजपा के जो लोग महंगाई का रोना रोते थे आज वो आंख बंद करके सो रहे हैं। महंगाई से जनता पहले ही त्रस्त थी अब पिछले दिनों मोदी के मित्र कहे जाने वाले ट्रंप ने टैरिफ थोपकर भारत को आर्थिक चोट पहुंचाने का काम किया है। निकट भविष्य में आर्थिक मंदी के संकेत मिलने लगे है। सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो चुकी है, स्कूलों में इसका असर साफ देखा जा सकता है, छोटी क्लास के छात्रें का एक बैग 8 से 10 हजार रूपये में तैयार हो रहा है, भाजपा सरकार में मध्यम वर्ग के सामने संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान कांग्रेस नेत्री ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों के हित में आगे आकर अन्यायपूर्ण नीतियों का विरोध करती रही है और आज भी सरकार के इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर है। अगर सरकार नें मूल्यवृद्धि वापस नहीं लिया तो कांग्रेस बड़ा संघर्ष करेगी। मोनिका ढाली ने कहा कि देश का युवा पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहा है और अब महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये की वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।कांग्रेस नेता योगेश चौहान ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। अगर सरकार ने शीघ्र महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी