बरेली में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला: सीडीपीओ का रुपए लेते वीडियो वायरल

बरेली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने का एक बड़ा मामला सामने आया है। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के सीडीपीओ कृष्ण चंद्र का रुपए लेते वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

 

*मामले की जानकारी*

 

आवेदकों का आरोप है कि आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर उगाही की है। जिस अभ्यर्थी से ज्यादा रुपए मिले, उसे चयनित कर लिया गया, जबकि योग्य अभ्यर्थियों को दरकिनार कर दिया गया। वीरवती नामक एक अभ्यर्थी ने बताया कि सीडीपीओ ने उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी इसमें 17 हजार पहले दे दिए थे जिसका वीडियो वीरवती ने बना लिया था आंगनवाड़ी भर्ती में चयन न होने पर वीरवती ने जब डीपीओ से रुपए वापस मांगे तो वह देने से इनकार कर रहा है इस मामले में वीरवती ने शिकायत डीएम से की है

 

*वीरावती का आरोप*

 

वीरावती का आरोप है कि सीडीपीओ ने उससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन कराने के लिए हजार रुपए की मांग की थी। उसने सीडीपीओ को उनकी गाड़ी में बैठकर रुपए दिए थे। जब चयनित अभ्यार्थियों की सूची चस्पा हुई तो वीरवती का नाम गायब था

 

*जांच और कार्रवाई*

 

आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर चयनित अभ्यर्थियों के आए और जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई जाएगी जांच में प्रमाण पत्रों में कमी पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

*विभाग की भूमिका*

 

विभाग के अधिकारी एक दूसरे को बचाने के चक्कर में लगे हैं। उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए भर्ती को निष्पक्ष बताया गया, लेकिन वायरल वीडियो ने सारी पोल खोल दी। अब देखना यह है कि विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

 

*चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच*

 

गांव बलिया निवासी ज्योति का आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी के पास गाड़ी, दुकान और पक्का मकान है, लेकिन उसकी आय 36 हजार रुपए से कम दिखाई गई है। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी चयनित अभ्यर्थियों के आय और जाति प्रमाण पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद