मर्डर: 70 दिन बाद भी फरार हैं आरोपी, परिवार को जान का खतरा*

Spread the love

*प्रवीण कुमार*

बस स्टैंड पर पार्सल ठेकेदार की सरेशाम गोली मारकर हत्या, पुलिस अब तक नहीं कर पाई गिरफ्तारी

 

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर 70 दिन पहले पार्सल ठेकेदार की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप बस स्टैंड पर काम करने वाले कुलियों पर है। इस हमले में अनुज पांडेय की मौत हो गई थी, जबकि उनका भाई अतुल पांडेय गंभीर रूप से घायल हुआ था। अब तक पांच आरोपी फरार हैं, जिससे परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।

 

 

घटना का लाइव मर्डर, एक आरोपी मौके पर गिरफ्तार

 

11 फरवरी की शाम करीब 6 बजे नौबत यादव नाम का कुली हाथ में तमंचा लेकर आया और अनुज व अतुल पांडेय पर फायरिंग कर दी। गोली अनुज के सीने में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। वहीं अतुल को भी पार्सल घर के अंदर पीछे से गोली मारी गई। घटना के बाद बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई। इस बीच आरोपी हवा में फायर करते हुए भागने लगे, लेकिन पुलिस ने नौबत यादव और एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर, 5 अब भी फरार

 

अनुज के पिता राजेश पांडेय ने 12 फरवरी को बारादरी थाने में नौबत यादव, दिनेश यादव, राजन, कामदेव, नन्हे, इसरार और सुनील कश्यप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से केवल नौबत यादव और सुनील कश्यप की गिरफ्तारी हुई है, बाकी पांच आरोपी अब भी फरार हैं।

 

परिवार को लगातार मिल रही धमकियां

 

अनुज के साले शुभम शुक्ला ने आरोप लगाया है कि उनके जीजा की सरेआम हत्या के बाद भी बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनका कहना है कि पूरा परिवार डरा हुआ है और उन्हें जान का खतरा है। शुभम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस चाहती तो सभी आरोपी अब तक सलाखों के पीछे होते।

 

क्या है पूरा मामला?

 

प्रतापगढ़ के ग्राम जूडापुर निवासी राजेश पांडेय के बेटे अनुज और अतुल को बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड पर यूपी परिवहन निगम के पार्सल कोरियर का 5 साल का टेंडर मिला था। लेकिन कुलियों के एक गुट ने शुरू से ही उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। लगातार धमकियों के बाद 11 फरवरी को नौबत यादव और उसके साथियों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। अनुज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप