जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के खिलाफ बरेली में उबाल, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

*प्रवीण कुमार*

बरेली कलेक्ट्रेट पर हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की निर्मम हत्या से देशभर में रोष है। इसी क्रम में बरेली में भी विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया। बरेली कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे भी लगाए।

 

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

 

प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि निर्दोष हिंदुओं की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसका जवाब निर्णायक और स्मरणीय होना चाहिए।

 

खून से लिखा गया पत्र, कड़ी कार्रवाई की मांग

 

राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम खून से पत्र लिखा, जिसमें आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है जो एक मिसाल बने। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की पहचान पूछ कर हत्या की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता।

 

योगी सरोज नाथ की विवादित मांगें

 

प्रदर्शन में शामिल योगी सरोज नाथ ने कुछ विवादित बयान दिए। उन्होंने मुस्लिम नागरिकों की नागरिकता रद्द करने और एक से अधिक बच्चों वाले मुस्लिमों को जेल भेजने की मांग की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह अपनी मांगों को लेकर 28 अप्रैल से दामोदर पार्क में आमरण अनशन पर बैठेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद