डीएम ने किया बस  अड्डे  के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित बस  अड्डे  के सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बनकर तैयार हो चुके यात्रीशैड में रंग-रोगन कर 10 दिन के भीतर यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाए। साथ ही बस अड्डे मैदान के सुदृढ़ीकरण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बस  अड्डा  मैदान का सुदृढ़ीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। अधिशासी अभियंता लोनिवि एमसी तिवारी ने बताया कि पिथौरागढ़ बस  अड्डा सौंदर्यीकरण का कार्य जिलाधिकारी के द्वारा अन्टाईड फण्ड से प्रदान की जा रही धनराशि रुपये 58 लाख  की लागत से किया जा रहा है। जिसमें यात्री शेड, ऑफिस निर्माण एवं बस  अड्डे  मैदान का सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि यात्री शेड और ऑफिस निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा बस अड्डे मैदान का सुदृढ़ीकरण कार्य शेष बचा है जो एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान बस अड्डा  प्रभारी ने बस अड्डे  में शौचालय निर्माण की मांग भी जिलाधिकारी से की। जिस पर जिलाधिकारी ने नगरपालिका पिथौरागढ़ के माध्यम से शौचालय निर्माण की बात कही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद