मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान: एयर स्ट्राइक से बंद हुई गीदड़ भभकियों की जुबान

 

*प्रवीण कुमार*

 

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह स्ट्राइक भारत की ओर से एक छोटा सा परंतु निर्णायक कदम था, जिससे पाकिस्तान की वह तमाम गीदड़ भभकियाँ अब चुप हो गई हैं।

 

पाकिस्तान की बदली भाषा: रक्षा मंत्री का यू-टर्न

 

मौलाना ने कहा कि आज पाकिस्तान के रक्षा मंत्री यह बयान दे रहे हैं कि वे भारत से तनाव खत्म करना चाहते हैं, जबकि कुछ दिन पहले तक वही मंत्री परमाणु हमले की धमकी दे रहे थे। इससे साफ है कि भारत की सेना ने सटीक और साहसिक कदम उठाकर देश का मान बढ़ाया है।

 

भारतीय सेना ने दिखाई मिसाल: सिर्फ आतंकवादियों पर निशाना

 

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि भारत ने पिन पॉइंट स्ट्राइक कर केवल आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाया, पाकिस्तान की आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि यह सही मौका है जब हमें आज़ादी के समय की गई ऐतिहासिक गलती को सुधारना चाहिए। पाकिस्तान पहले भारत का हिस्सा था और उसे फिर से भारत का हिस्सा बनाया जा सकता है।

 

जिन्ना पर टिप्पणी: ‘धार्मिक नहीं, राजनीतिक कारणों से हुआ बंटवारा’

 

मौलाना ने कहा कि अगर बंटवारा वास्तव में धर्म के आधार पर हुआ होता, तो मुसलमानों को पाकिस्तान बनाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। मोहम्मद अली जिन्ना कभी सच्चे मुसलमान नहीं थे, वे सिर्फ समाज और राजनीति से नाराज़ होकर मुसलमान बने थे और उन्होंने भारत को तोड़कर पाकिस्तान बनाया।

 

धार्मिक संगठनों पर निशाना: आतंकवाद का कोई धर्म नहीं

 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई भी धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता, तो फिर आतंकवादी संगठनों के नाम धार्मिक क्यों रखे जाते हैं? मौलाना ने कहा, “बेकसूर की मौत का बदला मौत नहीं हो सकता। हमारी सेना ने जो कर दिखाया है, वह इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।”

 

‘पाकिस्तान का इलाज अधूरा है’ – मौलाना तौकीर रजा

 

मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान का अभी पूरा इलाज नहीं हुआ है। बार-बार भारत पर आतंकी हमले होते रहे हैं, और अब सीमा की मर्यादा पूरी तरह पार हो चुकी है। उन्होंने पहलगाम हमले में शहीद हुए जवानों को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देने की मांग की। साथ ही कहा कि यह शर्म की बात है कि पाकिस्तान अपने मारे गए आतंकवादियों को राष्ट्रीय सम्मान और झंडे में लपेट रहा है, जबकि भारत को अपने शहीदों को उचित सम्मान देना चाहिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद