पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, गला दबाने की कोशिश

रुद्रपुर शहर की एक कॉलोनी में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने गला दबाकर बच्ची को मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के एक वार्ड में रह रहे व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा है कि वह और बिलगौरा खास थाना बैजोई (संभल,यूपी)  निवासी नीरज यादव एक ही मकान में किराये पर रहते हैं। बताया कि वह ठेली पर सब्जी बेचने का काम करना था। व्यक्ति का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात वह पत्नी के साथ घर की छत पर, जबकि उनकी दो बेटियां कमरे में सो रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे नीरज उनके कमरे में घुसा और वहां सो रही पांच साल की बेटी को उठाकर अपने कमरे में ले गया। आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म की और चेहरे पर घूसे मारने के साथ ही गले पर काटा। उसने बेटी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। बेटी का शोर सुनकर वे कमरे में आए तो आरोपी वहां से भाग गया। बेटी ने उनको रोते हुए घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। – प्रशांत कुमार, सीओ सिटी, 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी