बरेली से स्मैक बेचने आए दो नशा तस्कर गिरफ्तार

बरेली से स्मैक बेचने आए दो युवकों को पुलिस और एएनटीएफ ने काली मंदिर के निकट गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 51.72 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि  देर शाम एसआई मनोज कुमार सिंह और दीपक बोरा ने एएनटीएफ के साथ हल्द्वानी रोड पर शिवा इलेक्ट्रानिक धर्मकांटे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस बीच आदित्य चौक की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर वे बाइक मोड़कर वापस जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।  पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ओमबाबू और अजयपाल निवासी डंडिया नजमूल निशा थाना क्वलड़िया बरेली बताया। तलाशी लेने पर ओमबाबू से 27.94 ग्राम व अजयपाल से 23.78 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सीओ ने बताया कि दोनों यह स्मैक सुशीला निवासी ग्राम डंडिया थाना भूता बरेली से खरीदकर कमीशन के लालच में बेचने आए थे। दोनों तस्करों से पूछताछ की गई है। बरेली से उत्तराखंड की ओर नशे का सामान बेचने आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी