दस हजार रुपये की रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार, पैमाइश के लिए किसान से मांगे थे 50 हजार

Spread the love

बरेली,भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते नवाबगंज के ग्राम मुड़िया तेली निवासी राजस्व निरीक्षक रिठौरा सदर तहसील नरेन्द्र पाल गंगवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी ने इज्जत नगर थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को  कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। एंटी करप्शन सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि रिठौरा निवासी पूरनलाल शर्मा ने विभाग में लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि कस्बा रिठौरा में उनकी अलग-अलग गाटा संख्या के चार रकबे में कृषि भूमि है। इसकी उन्हें पैमाइश करानी थी। आरोप है कि सदर तहसील के रिठौरा के राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र पाल गंगवार ने इस काम के लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। दोनों के बीच 25 हजार रुपये में  सौदा  तय हो गया, लेकिन पूरनलाल आरोपी को रुपये नहीं देना चाहता था। इसके चलते एंटी करप्शन सीओ से मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। पीड़ित के साथ टीम मंगलवार शाम को आरोपी के बताए स्थान रिठौरा स्थित ईदगाह के निकट तिराहे पर पहुंची।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप