573 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को दबोचा

किच्छा,  कोतवाली पुलिस की टीम ने एक नशा तस्कर को अवैध अफीम के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 573 ग्राम अफीम बरामद कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  नगर के बरेली मार्ग स्थित दरऊ चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर दरऊ मार्ग से किच्छा की तरफ नशा सामग्री लेकर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मौके पर पहुंचे एक संदिग्ध युवक को इशारा कर रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने कुछ दूरी पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पता मोहल्ला साहूकारा, नौगांव चौराहा, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी होते लाल बताया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद