कार वाली ने दिखाई कोतवाल को कानून की धौंस,

हल्द्वानी, कोतवाली में एक कार वाली ने कोतवाल को कानून की धौंस दिखा दी। बात सिर्फ इतनी थी कि कार वाली ने कार को कोतवाली में गलत तरीके से खड़ी कर दी थी और रास्ता बाधित हो गया था। कार हटाने को कहा तो कार तो उसने हटाई नहीं, उल्टा धौंस दिखा दी। इस पर कोतवाल का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने महिला दरोगा के जरिये उसे हिरासत में ले लिया।  हुआ ये कि बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस को एक सीलिंग की कार्रवाई में जाना था। कोतवाल की सरकारी गाड़ी कोतवाली के अंदर खड़ी थी। जल्दी में वह गाड़ी तक पहुंचे तो एक कार कोतवाली गेट से तिरछी होकर खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित था और कोतवाल को फोर्स के साथ तुरंत डहरिया पहुंचना था। एसएसआई रोहताश सागर ने युवती से कार हटाने को कहा तो वह बहस करने करने लगी। यहां तक बोल दिया कि कार बड़े व्यक्ति की है वह नहीं हटाएंगी। युवती तो पुलिस को ही कानून का पाठ पढ़ाने लगी। किसी तरह गमले हटाकर कोतवाल की गाड़ी निकालने की कोशिश की गई। इस पर कोतवाल राजेश कुमार यादव का पारा चढ़ गया। उन्होंने महिला दरोगा सिमरन से युवती को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। हिरासत में आते ही युवती की धौंस गायब हो गई और उसे माफी मांगने पड़ी। पुलिस ने भी नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चालान काटा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद