तीन घंटे में पांच वाहनों ने बुझाई फैक्टरी की आग

रुद्रपुर। एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच वाहनों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
मलसी रोड में स्थित एमबी ट्रेडर्स में प्लास्टिक का दाना तैयार होता है। शनिवार की सुबह अचानक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश लेकिन वह बेकाबू हो गई। सूचना पर प्रभारी एफएसओ चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में यूनिट फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंची।फायर कर्मियों ने होज पाईप की मदद से मोटर फायर इंजन से पम्पिंग कर आग को बुझाना शुरू कर दिया। आग बढ़ने पर फायर स्टेशन रुद्रपुर, पन्तनगर व किच्छा से एक-एक और महिन्द्रा कम्पनी से एक फायर यूनिट मंगाया गया। वे भी मौके पर पहुंचे थे। सभी फायर यूनिटों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।  आग में फैक्टरी में रखा प्लास्टिक स्क्रैप का सामान, मशीन, कम्पनी का स्ट्रक्चर सहित काफी सामान चल गया। बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान की जानकारी ली जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी