पेट के अंदर छिपा था सोना बदमाशों के चंगुल से छूटकर पुलिस के हत्थे चढ़े

Spread the love

मुरादाबाद।  गोल्ड स्मगलिंग का हैरान करने वाला मामला मुरादाबाद से सामने आया। जिसने भी सुना उसका दिमाग घूम गया। क्या सोना निगलकर उसकी तस्करी कर सकता है हुआ यूं कि सऊदी अरब और दुबई से लौटते वक्त शुक्रवार को बदमाशों ने छह लोगों का अपहरण कर लिया था। मगर पुलिस को जब पता चला कि इनके पेट में सोना है, तो अल्ट्रासाउंड कराया गया। छह में से चार के पेट में सोना होने की पुष्टि निजि लैब में कराए गए अल्ट्रासाउंड में हुई है। पुलिस सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई। यहां भी एक्सरे में पेट में सोना दिख गया। पुलिस सोना बरामद करने में जुट गई है।

दरअसल जनपद रामपुर के टांडा बादली निवासी शाने आलम और मुतल्लवी पिछले चार साल से दुबई में काम कर रहे थे। जबकि मोहम्मद नावेद, जाहिद अली, अजरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में काम करते हैं। दुबई काम करने वाले लोग भी सऊदी अरब होते हुए बीते शुक्रवार को सुबह दिल्ली पहुंचे। इन सभी को लेने के लिए यहीं के कार चालक जुल्फेकार दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। सभी छह लोगों को कार में बैठाकर घर लौट रहा था। शुक्रवार शाम दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मैनाठेर और मूंढापांडे सीमा पर दो कारों में सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कार को रोक लिया। एक बदमाश ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। जबकि कार में आगे इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। चेकिंग के नाम पर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने कार चालक समेत सात लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और अपनी कार में बंधक बना लिया। इनसे सोने के बारे में जानकारी करने लगे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस बुला ली। मूंढापांडे, कटघर और एसओजी टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तौफिक उर्फ तुफैल निवासी रामपुर दोराहा और रजा चौधरी निवासी हरिया वाला चौराहा वसई रोड कुंडा उधम सिंह नगर के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। बंधक बनाए गए सभी लोगों को पुलिस ने छुड़ा लिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने रात में जुल्फेकार की शिकायती पत्र और अपनी तरफ से तौफिक उर्फ तुफैल और रजा चौधरी को नामजद करते हुए चार पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस को शक था कि सभी के पेट में सोना हो सकता है। रात पर पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में रखा। शनिवार को सभी छह लोगों को पुलिस मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची। जहां पेट में सोने का पता लगाने के लिए पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप